Advertisement

Responsive Advertisement

7 Latest SEO Trends - 2022 में SEO के लिए 7 जरुरी Tips - (7 Important Tips for SEO in 2022)

 

आज के इस Blog में हम 7 Latest SEO Trends In Hindi के बारे में चर्चा करने वाले हैं जो 2022 में आपके बहुत काम आने वाला है। तो अगर आप SEO की Practice करते हैं तो आज का ये Blog आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है। आज के Blog में मैं आपको कुछ ऐसे खास 7 Latest SEO Trends के बारे में बताने वाली हूँ जिनसे आप अपने Blog या Website का Traffic और ranking बेहतर कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले ये जान लेते है की आखिर SEO Trends क्या होता है?


SEO Trends क्या होता है?
(What is SEO Trends)
क्या आपको पता हैं की यह SEO Trends होता क्या है? अगर पता है तो अच्छी बात है और नहीं पता तो हम बता देते हैं। Latest SEO Trends का मतलब होता हैं वर्तमान समय में SEO के लिए Search Engine में Ranking और Optimizations तकनीक के लिए उत्तरदायी जरुरी चीजें। मतलब ये की वर्तमान समय में ऐसी कौन-कौन सी तकनीकें और चीजें है जिनका ध्यान रख कर और उनको follow करके हम अपने Blog की Traffic और Ranking बेहतर कर सकते हैं। 
SEO में समय के साथ बदलाव (Updates) होते ही रहते हैं और अगर आप इस बदलाव के साथ नहीं चलेंगे तो आपके Blog की Ranking एक दम निचे हो जाएगी। SEO में जो बदलाव होते इन वो Search Engine द्वारा किये जाते है जिसके लिए आप अपनी Website या Content को SEO Optimize कर रहे होते हैं। हर Website के लिए SEO Algorithm अलग अलग होती है। 



Algorithm Updates क्या होता है?
(What is Algorithm Updates)
Users को उनके query के मुताबिक Results मिल सके इसलिए Search Engine अपने Algorithm में Updates करते रहते हैं जिनसे Users को जो वो चाहते हैं उनके अनुसार Exact और Refined Data मिल सके। Users की query को हर तरह से fulfill करने के लिए ही  Search Engines अपने Algorithm में Updates करते रहते हैं। 

Youthinfohindi के आज के इस Blog में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं उन 7 SEO Trends in hindi के बारे में जो 2022 में आपके Blog और Website की Traffic बढ़ाएगा और ranking को भी बेहतर करेगा। 



7 Latest SEO Trends

SEO trends to watch out for in 2022

1. Artificial Intelligence - अगर आप Articles पढ़ते हैं या videos देखते है तो आपने ये देखा ही होगा की आजकल इन सब में artificial intelligence का कितना ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। artificial intelligence का इस्तेमाल बहुत सारी industries में better data analysis और better decision making के लिए किया जाता है। 

ठीक ऐसे ही Google या कोई अन्य Search engine users की query समझने और users को better results provide करने के लिए artificial intelligence का इस्तेमाल करते हैं। तो अगर आप चाहते हैं की 2022 में आपका Blog या उसके जो particular pages हैं वो Google में रैंक करें तो पहले यह आपको सुनिश्चित करना पड़ेगा की आपका Content 100% आपके visitors की जरूरतों को पूरा करता हो। अगर आपका Content आपके users की जरूरतों को fulfill करता है तो 2022 में आपके Google में rank होने के chances काफी हद तक बढ़ जाते हैं। 


2. Voice Searches will Increase - पिछले 3 - 4 सालों से Voice search का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा रहा है। Voice search के लिए Google Assistant, Amazon Echo/Alexa, Siri, smart speakers इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है। एक data के हिसाब से अमेरिका के अंदर 2022 तक 55% घरों में smart speakers use किये जायेंगे। कहने का अर्थ ये है की Voice search का इस्तेमाल बहुत बढ़ रहा है। तो अगर आप चाहते है की आपका ब्लॉग Voice search में भी feature हो और आपको Voice search का benefit मिले तो तो आपको Long tail keyword पर focus करना होगा। आपको यह सुनिश्चित करना पड़ेगा की आपके Blog के Content में FAQ जरूर हों क्यूंकि FAQ से आपके Blog के Voice search में show होने के chances काफी बढ़ जाते हैं। इसके लिए आप Schema Markup का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके Blog को Voice search में show होने के लिए आपकी मदद करता है।  


3. Accessibility - कुछ भी चीज जानने के लिए लोग मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और 2025 तक 73% लोग Laptop और PC की जगह मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले है इसलिए अगर आप SEO कर रहे है और आप चाहते है की आपके Blog पर ज्यादा से ज्यादा Traffic आये तो आप इस बात का जरूर ध्यान रखें की आपके Blog को आपने मोबाइल के लिए Optimize किया हुआ है। मोबाइल पर आपके users का experience अच्छा और easy to use होना चाहिए। आपका Blog मोबाइल में अच्छे से चलने वाला होना चाहिए ताकि आपके users को उसे पढ़ने में आसानी हो। 


4. Videos - वर्तमान समय में Youtube पर one billion से भी ज्यादा users हैं। रोज़ाना 100 करोड़ लोग Youtube को Videos देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो अगर Youtube पर आपके Blogs नहीं हैं, आपके Blog का कोई Youtube channel नहीं है तो आपके Blog पर Traffic आने के बहुत सारे अवसर आपके हाथ से निकल जायेंगे। तो 2022 में अगर आप अपने Blog का SEO कर रहे हैं तो आपके Blog का एक Youtube channel होना ही चाहिए। 


5. Social Listening and SEO - Social Listening का main focus ये होता है की Social networks पर आपके Blog को लोग कितना पसंद करते है, उसके reviews कैसे हैं, views कितने हैं और अगर reviews and views कम हैं तो आप उसे कैसे बढ़ा सकते हैं। Social Listening का इस्तेमाल करके आप multiple keywords, multiple topics को focus कर सकते हैं जिससे आपका Blog promote होगा। 2022 में Social Listening का बहुत बड़ा फायदा होने वाला है तो अगर अभी तक आप लोग Social Listening पर ध्यान नहीं दे रहे थे तो मेरी राय में अब आप ये शुरू कर दीजिये। 


6.  Semantic Keywords अगर आप चाहते हैं की 2022 में आपका Blog, Multiple Keywords के लिए Rank हो तो आपको Primary Keywords के अलावा Secondary Keywords पर भी Focus करना पड़ेगा। आप जो भी Content create करते हैं उसकी quality high होनी चाहिए, आपने blog पर users को जो Informations चाहिए वो पूरी तरह available हो और आपका Content आपके users की query को पूरी तरह से fulfill करती हो। 

जैसे मान लेते हैं किसी ने Google में search किया की मै WordPress पर Blog की speed कैसे बढ़ाऊ? तो अगर search result में उसको ऐसा कोई guide मिलता है जिसने इसके बारे में step by step सबकुछ लिखा और समझाया होगा और उन steps को follow करने के बाद सच में उस user की query पूरी हो जाती है तो उसका Blog, Google में जल्दी Rank होगा और साथ ही वो Content Multiple keyword के लिए भी Rank होगा क्यूंकि उस ब्लॉग में Multiple topic cover किये गए हैं और Multiple steps भी cover किये गए हैं। इसके साथ इसमें Secondary Keywords का भी इस्तेमाल काफी किया गया है। अलग अलग Keywords इस्तेमाल करने की वजह से भी आपका Blog जल्दी Rank होता है। तो आप इस बात पर जरूर focus करें की आप जो भी Content लिखें वो in depth हो और user के लिए useful हो। 


7. Google EAT Principle - EAT का full form होता है Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness. तो अगर आप किसी भी topic पर Content लिखते हैं तो Google ये check करता है की उस Topic पर आपके site की कितनी Authority है, क्या आपने उस Topic पर आपके Multiple Keywords और Content create किये हुए हैं, आपके content की depth कितनी है, आपका content users के लिए कितना helpful है। 

तो अगर अपने Blog में आपने users की 80% query को solve नहीं किया होगा तो आपके लिए Google में रैंक करना काफी मुश्किल हो सकता है। 


तो अगर 2022 में आपको अपने Blog को Rank करवाना है तो सबसे पहले आपको किसी भी Particular Topic और Niche पर focus करना होगा। उसी Niche पर Multiple content लिखिए और वो content in depth होना चाहिए ताकि Google को ये पता लगे की इस Particular Topic या Niche में आप expert हो, आपके पास इस Topic का अच्छा खासा Knowledge है और आपका content users के लिए भी Helpful है। अगर आपका Blog या Website EAT को fulfill करती होगी तो आपके Google में Rank होने के chances increase हो जायेंगे। 


तो आज हमने SEO के trends discuss किये जो 2022 में SEO के लिए काफी helpful होंगे। आप अपने comments में जरूर बताएं की आपको कौनसा trend ज्यादा helpful लगा और अगर आपको भी किसी Trend के बारे में पता है तो मुझे जरूर बताएं। पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने Blogger दोस्तों के साथ और social media पर शेयर करना ना भूलें। 

Post a Comment

0 Comments