गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह के बदलाव आते हैं। गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन्स का उतार चढ़ाव बहुत ज्यादा होता है, जिसका असर हमारी त्वचा और बालों पर दीखता है। पूरी गर्भावस्था के दौरान हम महिलाओं को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ये दिक्कतें यही ख़त्म नहीं होती। प्रसव के बाद भी हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमे से एक समस्या है बालों का झड़ना।

Youthinfohindi के आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगेप्रसव के बाद बालों के झड़ने की समस्या और इस दौरान बालों का ख्याल कैसे रखा जाये। क्या सच में ये एक बहुत बड़ी परेशानी है या यह एक समान्य प्रक्रिया है। अगर सच में ये एक परेशानी है तो इसका समाधान कैसे किया जा सकता है।

गर्भावस्था में हमारे बाल काफी मोटेघने और चमकदार हो जाते हैंऐसा इसलिए होता है क्यूंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर काफी बढ़ जाता है जिसकी वजह से बाल ना टूटते और ना ही झड़ते है। लेकिन प्रसव के कुछ दिन बाद से ही हमारे बाल गुच्छों में गिरने लगते है। नहाते समयकंघी करते समय और बालों में हाथ फेरने से भी बाल बहुत गिरते हैं।

अक्सर नई मायें इस समस्या से काफी परेशान हो जाती है जबकि ये परेशानी की कोई बात नहीं हैऐसा होना आम बात है। अगर हम गर्भावस्था के अलावा भी देखें तो हमारे बाल गिरते और टूटते ही है। बालों के गिरने और उगने की एक प्रक्रिया होतीं हैइसके तीन चरण है - बालों का उगना और बढ़नाआराम करना फिर गिर जाना।

सबसे पहले बाल उगते और बढ़ते हैं फिर एक समय ऐसा आता है जब बालों का बढ़ना रुक जाता हैऔर फिर वो रुके हुए बाल गिर जाते हैं और फिर से नया बाल उगता है। जब तक हम जीवित रहते हैं तब तक ये प्रक्रिया चलती है।

गर्भावस्था के दौरान बालों के ना झड़ने के पीछे एस्ट्रोजन हॉर्मोन उत्तरदायी होता है क्यूंकि गर्भावस्था में जो बाल उगने के बाद बढ़ चुके होते हैं  ये उन बालों को वही रोक देता है गिरने ही नहीं देता। शरीर में एस्ट्रोजन की वृद्धि के कारण जो बाल सामान्यतः भी गिरते थे वो भी गिरने बंद हो जाते हैं और बाल घनेमोटे और चमकदार हो जाते हैं।

प्रसव के तुरंत बाद एस्ट्रोजन का स्तर काफी तेज़ी से गिरने लगता है जिसके कारण आपके वो बाल जिनको असलियत में गर्भावस्था में ही गिर जाने चाहिए थे पर वो उस समय नहीं गिरे, इसलिए वो सारे के सारे बाल अब गिरने शुरू हो जायेंगे, जो की आपको काफी ज्यादा दिखेंगे, और आप सोचेंगे की मेरे तो बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हैं।  

जैसा की मै पहले बता चुकी हूँ की बालों के उगने बढ़ने और गिरने की एक प्रक्रिया है तो वो प्रक्रिया प्रसव के बाद भी चलती रहेगी लेकिन उसके साथ साथ आपके वो बाल जो गर्भावस्था के पुरे नौ महीने में नहीं गिरे थे वो भी अब गिरने लगेंगे। जिसकी वजह से हर महिला को लगता है की प्रसव के बाद मेरे बाल काफी ज्यादा गिरने लगे हैंमैं तो अब गंजी हो जाउंगी वगैरह वगैरह और इस चक्कर में महिलाएं ना जाने क्या क्या कर बैठते हैं। बालों को गिरने से रोकने के लिए काफी सारे केमिकल प्रोडक्ट्स और दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। पर देखा जाये तो असलियत में इसकी जरुरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : 

1. सिजेरियन डिलीवरी की सच्चाई, सिजेरियन डिलीवरी की जरुरत कब पड़ती है (Truth of Caesarean Delivery, When is a Cesarean Delivery Required)

2. डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कैसे कम करें (How to lose Belly Fat after delivery)

3. गर्भावस्था के दौरान शरीर में क्या-क्या होता है (गर्भावस्था के बारे में मिथकों का भंडाफोड़) What happens in the body during pregnancy (myths about pregnancy busted)

4. गर्भधारण कब और कैसे होता है? (When and how does pregnancy occur)

5. प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए कितने समय तक इंतजार करना चाहिए (How long should wait to do pregnancy test)

बाल अगर गिरने शुरू हुए हैं तो बस वही बाल गिरेंगे जो उन नौ महीनों में नहीं गिरे थे इसलिए परेशान मत होइए। इस परेशानी में आप अकेली नहीं हैप्रसव के बाद लगभग हर महिला को इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। जैसे ये बाल गिरने शुरू हुए है वैसे ही बंद भी हो जायेंगे लेकिन ये हर महिला में अलग अलग होता है। किसी महिला में ये दो महीने तक रहता हैकिसी में तीन महीनेकिसी में छह महीने और किसी किसी में तो एक साल तक चलता है।

अगर मैं अपनी बात करूँ तो मेरा बालों का गिरना तीन महीने बाद बंद हो गया था। मतलब मेरा बच्चा जब तीन महीने का तब मेरे बाल झड़ने शुरू हुए और जब वो छह महीने का हो गया तब मेरे बाल गिरने बंद हो गए थे। लेकिन अगर किसी महिला में बालों का गिरना एक साल बाद भी हो रहा है या इतना हो रहा है की आपको लगे की आप गंजे हो रहे है तब आपको डॉक्टर से दिखाने की जरुरत है। 

प्रसव के बाद झड़ते बालों की देखभाल कैसे करें

(How to Control Hair Fall after Delivery in Hindi)

प्रसव के बाद जो बाल झड़ने शुरू होते हैं वो एक समय के बाद खुद ही झड़ने बंद हो जाते हैं। लेकिन कई hormonal imbalance के कारण बार बाल सामान्य रूप से नहीं बढ़ पाते। ऐसे में आपको अपने बालों का खास ख्याल रखने जी जरुरत होतीं है। निचे दिए गए उपाय आपको अपने बालों का खास ख्याल रखने में मदद कर सकते हैं।

  1. आप अपने बालों की जड़ों में हलके गुनगुने तेल से मसाज करें, मसाज के लिए आपको जो तेल सूट करता है उसका इस्तेमाल करें। इससे बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ेगा और बालों को नमी भी मिलेगी। बेहतर रक्त संचार से बालों का टूटना कम होकर बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी। 
  2. बालों पर किसी भी तरह के केमिकल उत्पादों को इस्तेमाल करने से बचें और किसी भी हेयर स्टाइलिंग जैसे कलरिंग, रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग इत्यादि से भी बचें क्यूंकि इन सबसे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
  3. बालों को कभी भी कस कर ना बांधे क्यूंकि इस दौरान वैसे ही बालों की जड़ें काफी कमजोर होतीं है। अगर आपने बालों को कस कर बांधा तो बालों की जड़ें और कमजोर हो जाएँगी और बालों का गिरना बढ़ जाएगा।
  4. आप चाहें तो अपने थोड़े से बाल कटवा सकती हैं इससे आप अपने में कुछ बदलाव देखेंगी साथ ही बालों के काटने के बाद बाल तेज़ी से बढ़ते भी हैं। 
  5. बालों को कंघी करने के लिए आप मोटे दाँतों वाली कंघी का इस्तेमाल करेंगे इससे बाल कंघी में कम फसेंगे और कम टूटेंगे।
  6. जो दवाएं आप अपनी गर्भावस्था के दौरान खा रही थी, अपने डॉक्टर को पूछ कर आप उसे प्रसव के छह महीने बाद तक भी जारी रखें क्यूंकि इससे आपके शरीर को काफी पोषण मिलता है। इसके अलावा आप अपने खान-पान में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन ए, बी, सी युक्त भोजन को शामिल करें। आपके शरीर और बालों दोनों के पोषण के लिए ये सब बहुत जरुरी है।
  7. बालों के झड़ने से परेशान ना हो ना इस बात का तनाव लें। तनाव भी आपके बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। तनाव से राहत पाने के लिए आप योग और मेडिटेशन का सहारा ले सकती है। योग और मेडिटेशन से भी रक्त संचार बढ़ता है और बालों को जल्दी बढ़ने में मदद मिलती है।

प्रसव के बाद झड़ते बालों के लिए घरेलू उपचार 
(Home Remedies For Hair Fall After Delivery in Hindi)

प्रसव के बाद बालों के झड़ने की समस्या से निपटने के लिए आप कुछ घरेलु नुस्खों को भी अपना सकती है। तो आइये Youthinfohindi में अब जानते है कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में जिनसे आप अपने झड़ने बालों को खास ख्याल रख सकेंगी। 

  1. दही - दही को अपने बालों जी जड़ों से लेकर आखिरी सिरे तक लगाएं और अच्छे से मसाज करें। 10 - 15 मिनट या सूखने तक लगा रहने से फिर अच्छे हर्बल, माइल्ड शैम्पू से धो लें। दही को बालों में लगाने से बालों में नमी आएगी, बाल मुलायम होंगे और कम टूटेंगे। दही बालों को बढ़ने तथा उन्हें घना करने में मदद करता है।
  2. अंडा और दो चम्मच जैतून का तेल - अंडे को फोड़कर उसमे से पीला भाग अलग कर दें और सफ़ेद वाले भाग को एक कटोरी में निकाल कर उसे अच्छे से फेंटे और उसमे जैतून का तेल मिला दें। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर आखिरी छोड़ तक अच्छी तरह से लगा लें। 30 मिनट बाद शैम्पू से धो लें। बालों में अंडे के प्रयोग से रुसी ख़त्म होतीं है साथ ही अंडे में मौजूद आयरन बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें बढ़ने में मदद करता है। 
  3. आधा कप मेथी के बीज और दो कप पानी - मेथी में बीजों को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। सुबह उसे छान कर बीज और पानी अलग कर दें और इस पानी को अपने बालों की जड़ों में लगाए। लगाने के एक घंटे बाद शैम्पू से बाल धो लें। मेथी के बीजों में विटामिन बी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण तथा पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को गिरने से रोकता है और उन्हें बढ़ने में मदद करता है। 
  4. भृंगराज तेल - तेल को हल्का गुनगुना करके बालों की जड़ों में लगभग 10 - 15 मिनट तक मसाज करें। 30 मिनट या 1 घंटे तक तेल को बालों में लगा रहने दें उसके बाद शैम्पू कर लें। भृंगराज बालों को मजबूती देता है, झड़ने से रोकता है और नए बाल उगने में भी मदद करता है। 
  5. एक कप आंवला पाउडर और चार कप पानी - आंवला पाउडर को एक हफ्ते के लिए पानी में भीजो कर रख दें। एक हफ्ते बाद इस पानी से अपने बालों को धोएं और फिर साफ पानी से भी धो लें ताकि पाउडर के कण अच्छे से बालों से निकल जाएं। इसे लगाने के बाद आपको शैम्पू नहीं करना है क्यूंकि ये शैम्पू, कंडीशनर और हेयर डाई, तीनो का काम करेगा। आंवले को कई तरह से खा भी सकते हैं। इसका मुरब्बा, अचार या फिर इसे कच्चा भी खाया जा सकता है। आंवले में पाए जाने वाले गुण बालों को मजबूती देते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं साथ ही इसे उम्र से पहले सफ़ेद होने से भी बचाते हैं। 

प्रसव के बाद बालों को झड़ने से रोकने के लिए ना तो कोई चमत्कारी दवा है, ना कोई तेल, ना कोई अन्य उपाय। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो हर नई बनी माँ के साथ होतीं ही है। इस दौरान अपने बालों का खास ख्याल रख कर उसे जरुरत से ज्यादा झड़ने और टूटने से रोका जा सकता है।  

Youthinfohindi के आज के Blog में आपने प्रसव के बाद बालों के झड़ने के कारण तथा समाधान के बारे में जाना उम्मीद है आपको ये जानकारी रोचक लगी होगी। प्रसव के बाद बालों के झड़ने के कारण तथा समाधान से सम्बंधित सवालों के लिए आप मुझे कमेंट कर सकते हैं। 