हर माता पिता अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं। इस परवरिश का एक हिस्सा बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाना भी है। 

पहले स्कूल में दाखिला करवाना काफी आसान हुआ करता था। माता पिता बच्चे के साथ स्कूल जाते थे और बच्चे का दाखिला करा दिया करते थे। जब दाखिला बच्चे का होता था तो सवाल जवाब भी बच्चे से ही किये जाते थे या लिखित परीक्षाएं हुआ करती थीं। लेकिन आजकल ऐसा नहीं है, आजकल बच्चे के साथ साथ माता पिता से भी सवाल किये जाते हैं।

 

माता पिता को अपने बच्चे के दाखिले के लिए पूरी तयारी के साथ जाना पड़ता है। बच्चे के साथ साथ माता पिता से सवाल जवाब की प्रक्रिया के बाद ही बच्चे का दाखिला होता है। कमाल की बात ये है की नर्सरी कक्षा के दाखिले के लिए भी माता पिता और बच्चे को इस प्रक्रिया से होकर गुज़ारना पड़ता है। 

ऐसे में हर माता पिता के मन में सवाल आता है की दाखिले के लिउए क्या क्या सवाल पूछे जायेंगे और बच्चे को दाखिले की इस प्रक्रिया के लिए कैसे तैयार करें। तो चलिए आज Youthinfohindi के इस ब्लॉग पर हम नर्सरी कक्षा के दाखिले के लिए आपके बच्चे से पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताएँगे। इस Interview में मूल रूप से रंग, आकर, अल्फाबेट, बच्चे की पसंद-नापसंद इत्यादि के बारे सवाल किये जाते हैं। 



बच्चे के दाखिले के लिए स्कूल वाले Interview क्यों लेते हैं?

बच्चे का स्कूल में दाखिला लेने से पहले लिए जाने वाले interview का मकसद होता है, शिक्षक द्वारा बच्चे की क्षमता और उसके विकास का पता लगाना, ताकि अगर बच्चे को किसी खास किस्म के स्कूल के जरुरत है तो उसका पता लगाया जा सके और बच्चे के माता पिता को इस बारे में बताया जा सके ताकि वो अपने बच्चे के लिए बेहतर कदम उठा सकें। 

इस interview में शिक्षक ये सुनिश्चित करते हैं की बच्चा रंगों को पहचान सकता है या नहीं, अलग अलग आकारों को पहचानता है या नहीं, बच्चा बताये हुए निर्देशों को समझ कर उसका पालन कर सकता है या नहीं, बच्चा पॉटी ट्रेंड है या नहीं, बच्चे को अल्फाबेट्स आते  हैं या नहीं, किसी खिलौने या किस अन्य वस्तु को देखकर उन्हें पहचान सकता है या नहीं, इत्यादि।  



नर्सरी कक्षा के दाखिले के लिए interview में बच्चे से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल 

आज का विषय मैंने इसलिए चुना क्यूंकि हम भी अपने बच्चे के दाखिले के लिए थोड़े चिंतित थे की आखिर स्कूल वाले क्या क्या पूछेंगे, इंटरव्यू कैसा होगा वगैरह वगैरह। तो इसलिए मैंने सोचा क्यों ना मैं इस विषय पर एक लेख लिखूं जिससे हमारी तरह चिंतित हो रहे माता पिता को उनकी इस परेशानी से निजात मिल पाए। तो आगे बढ़ते हैं और जानते हैं ऐसे कुछ सवालों के बारे में जो नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे से पूछे जाते हैं। 


S. N.

English

हिंदी Translation

1

What is your Name?

आपका नाम क्या है?

2

What is your favourite Colour?

आपका फेवरेट रंग कौन सा है?

3

What is the colour of you T-Shirt, Shirt or Cloths?

आपके टी-शर्टशर्ट या कपड़े का रंग क्या है।

4

Can you name this colour?

क्या आप इस रंग का नाम बता सकते हैं?

5

What is your favourite colour?

आपका पसंदीदा रंग कौनसा है?

6

Where do you live?

आप कहाँ रहते हैं?

7

What are your mummy and papa’s names?

आपके मम्मी पापा का क्या नाम है?

8

Can you tell me what shape is this?

क्या आप बता सकते हैं कि यह कौन सा आकर है?

9

Can you tell what is this? (taking something in hand)

क्या आप बता सकते हैं यह क्या है? (हाथ में कुछ ले कर)

10

What animal is this?

यह कौन सा जानवर है?

11

What bird is this?

यह कौन सी चिड़िया है?

12

What is your favourite animal?

आपका पसंदीदा जानवर कौन सा है?

13

When is your birthday?

आपका जन्मदिन कब है?

14

What number is this?

यह कौन सा नंबर है?

15

What letter is this?

यह कौन सा अक्षर है?

16

What colour is an apple?

सेब किस रंग का होता है?

17

What's in my hand

मेरे हाथ में क्या  है?

18

Do you have any brother or sisters?

क्या आपका कोई भाई या बहन है?

19

Do you have a pet at home?

क्या आपके घर में कोई पालतू जानवर है?

20

Which is your favourite cartoon?

आपका पसंदीदा कार्टून कौन सा है?

21

What is your favourite game?

आपका पसंदीदा खेल क्या है?

22

What do you like to eat?

आपको खाने में क्या पसंद है?

23

Can you recite your favourite poem?

क्या आप अपनी पसंदीदा कविता सुना सकते हैं?

24

Do you like drawing?

क्या आपको ड्राइंग पसंद हैं?

25

What is your favourite toy?

आपका पसंदीदा खिलौना क्या है?

26

Who is your best friend?

आपका सबसे अच्छा दोस्त कौन है?

27

How old are you?

आपकी उम्र क्या है?

28

How many wheels does a car have?

एक कार में कितने पहिए होते हैं?

29

Which is your favourite bedtime story?

सोते समय आपकी पसंदीदा कहानी कौन सी है?

30

How many fingers do you have?

आपके पास कितनी अंगुलियां हैं?

31

What do you want to be when you grow up?

बड़े हो कर आप क्या बनना चाहते हैं?

32

Can you give me a high five?

क्या आप मुझे एक हाई फाइव दे सकते हैं?


यह भी पढ़ें:-

1. छोटे बच्चों को अंग्रेजी में बात करना कैसे सिखाएं (How to Teach Kids to Talk in English)

2. बच्चों की TV और मोबाइल की आदत कैसे छुड़वाये (How to Get Rid of TV and Mobile Habit of Children)

3. क्या बच्चों की आँखों में काजल लगाना सही है? - आयुर्वेद Vs डॉक्टर्स (Is it Right to apply Kajal on Children's Eyes? - Ayurveda Vs Doctors)

4. क्या बच्चों को दिन - रात डायपर में रखना सुरक्षित है? Is it safe to keep babies in diapers all day?

5. नवजात शिशु की देखभाल (Newborn baby Care)


बच्चों को स्कूल interview के लिए तैयार कराने के कुछ अन्य Tips


1. बच्चे को रंग, नंबर, शेप और अल्फाबेट के बारे में सिखाएं, क्योंकि ऐसे सवाल इंटरव्यू के दौरान बच्चे से पूछे जाते हैं।

2. एक समय निर्धारित करें और बच्चे को फनी तरीके से खेल-खेल में कुछ सिखाएं, कुछ सवाल-जवाब की तैयारी कराएं, इससे बच्चे खेल - खेल में कुछ सीख भी जाते हैं और उन्हें मज़ा भी बहुत आता है। 

3. बच्चे से एक बार में बहुत से सवाल ना पूछे। बच्चे या बड़े भी बार बार अभ्यास करने से ही सीखते हैं, इसलिए उन्हें धीरे धीरे कुछ भी सिखाएं और बार बार एक ही चीज का अभ्यास कराते रहें।

4. बच्चे के हर छोटे बड़े अच्छे काम और उस काम में सफलता पर उसकी तारीफ करें, इससे बच्चे के अंदर एक आत्मविश्वाश आता है की वो अच्छा काम कर रहे हैं और इससे बच्चे आगे भी अच्छा प्रदर्शन देने के लिए तैयार रहते हैं। 

5. कुछ बच्चे बहुत शर्माते हैं, अगर आपका बच्चा भी शर्मीला है तो उसके नए दोस्त बनवाएं और उससे बातें करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे भी बच्चे में बात करने का उत्साह और आत्मविश्वाश बढ़ता है।

6. कुछ बच्चे जब कुछ लोगों के बिच होते हैं तो बहुत नखरे करते हैं। ऐसी स्थिति में आप उन्हें प्यार और समझदारी से नखरे करने से रोकने का प्रयास करें।

7. बच्चे को कुछ भी सिखाएं तो उन्हें ऐसा महसूस होना चाहिए की आप किसी अद्भुत सी चीज के बारे में बात कर रहें हैं। ऐसे करने से उन्हें उस चीज को जानने और उसे सिखने की जिज्ञासा बढ़ेगी। बच्चे जब आपसे अपने आस पास की चीजों से जुड़े सवाल करें तो उनके सवालों के जवाब धैर्यपूर्वक देने की कोशिश करें। 

8. बच्चे को Good Morning, Good Afternoon, Good Evening, Thank You,  Please, Sorry जैसे बुनियादी शिष्टाचार सिखाएं क्यूंकि ये बुनियादी शिष्टाचार आगे चल कर एक अच्छा Impression बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं। इसके साथ आप उन्हें नमस्ते, प्रणाम और लोगों से सही ढंग से बात करने और उनके साथ सही से पेश आने के शिष्टाचार भी सिखाएं।   

9. आप बच्चे से घर के छोटे मोठे काम करवा सकते हैं इससे उनके खुद का काम खुद ही करने की सीख मिलेगी। साथ ही बच्चे को यह भी सिखाएं की उसे खुद को कैसे साफ सुथरा रखना है। 

10. बच्चे को Interview के लिए तैयार करते समय इस बात का धयान रखें की इस interview को बच्चा ऐसा ही समझे की वो आम लोगों से ही मिल रहा है। Interview  के लिए बच्चे पर बहुत ज्यादा प्रेशर ना डालें, इससे बच्चे को तनाव हो सकता है। 

11. Interview में अच्छा Impression बनाने के लिए माता पिता और बच्चा simple और formal कपड़े पहने।  

12. बच्चे को स्कूल के बारे में कुछ बताएं, उन्हें पहले से ही स्कूल ले जा कर दिखाएं। 



बच्चों के स्कूल interview से पहले पता पिता द्वारा की जाने वाली तैयारी


1. स्कूल के बारे में पूरी जाँच पड़ताल करें। स्कूल कितनी दूर है, वहां जाने के रास्ते कौन कौन से हैं, स्कूल में कितने अद्यापक और कितने हैं, स्कूल में साफ सफाई कैसी रहती है, वहां का चौकीदार कैसा है इत्यादि। 

2. Interview में माता पिता से उनके काम, जीवनशैली, रूचि, आपने इस स्कूल के बारे में कहाँ से सुना, इस स्कूल से आपकी क्या उंम्मीदीन हैं इत्यादि सवाल पूछे जाता हैं। इसलिए माता पिता इसके अनुसार खुद को तैयार करें। 

3. बच्चा ज्यादा समय अपने माता पिता के साथ रहता है, उन पर विश्वाश करता है और वो जो चीजे सिखाते हैं, बच्चा जल्दी सीख जाता है। इसलिए बच्चे के साथ आपका सम्बन्ध काफी गहरा होना चाहिए। अगर आपका बच्चे के साथ सम्बन्ध अच्छा है तो आप बच्चे को interview के लिए आसानी से तैयार करा सकते हैं। इससे बच्चा interview में प्रदर्शन अच्छा देगा, इसलिए यह बात पूरी तरह से माता पिता पर निर्भर है की वो बच्चे क किस प्रकार क्या चीजें सीखा रहे हैं। 

4. Interview के दौरान माता पिता और खासकर बच्चे की संचार कौशल (communication skills) और बात करने के तरीके आदि पर ध्यान दिया जाता है। इसलिए माता पिता को इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए। 

5. माता पिता को यह सुनिश्चित करें की अगर उनकी कॉलोनी या सोसाइटी का कोई और बच्चा भी उसी स्कूल में जाने के लिए तैयारी कर रहा है या दाखिले की इस प्रक्रिया से गुजर रहा है तो उस बच्चे से अपने बच्चे की दोस्ती कराएं क्यूंकि जब बच्चे बच्चों के साथ घुल मिल जाते हैं तो उन्हें एक साथ काफी अच्छा महसूस होता है और वो एक दूसरे से चीजे जल्दी सीखते हैं। 



आशा है आज के Blog में बताई गयी उपयोगी बातों से आप अपने बच्चे के दाखिले की प्रक्रिया की तैयारी आसनी से कर पाएंगे। Blog पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि आपकी तरह औरों तक भी ये जानकारी पहुंचे और वो भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।